Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडअन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में जया किशारी,नूरन सिस्टर्स,आचार्य बालकृष्ण जैसी हस्तियों सहित जुटेंगे...
 dipr

अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में जया किशारी,नूरन सिस्टर्स,आचार्य बालकृष्ण जैसी हस्तियों सहित जुटेंगे 20000 से अधिक साधक

देहरादून,27 फरवरी 2025 myadmin : ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च के बीच होने जा रहे International Yoga Festival में धर्म, आध्यात्म और योग जगत के जाने माने गुरुओं और योगाचार्य का भी सानिध्य मिलेगा.

योग महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा.

गढ़वाल मण्डल विकास निगम और पर्यटन विभाग द्वारा, गंगा रिसोर्ट ऋषिकेश में International Yoga Festival का आयोजन किया जा रहा है.

जीएमवीएन के एमडी विशाल मिश्रा ने बताया कि आयोजन में इस बार 20 हजार से अधिक योग साधक और प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है.

विशेष अतिथियों और कार्यक्रमों की होगी श्रृंखला

महोत्सव में स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, आचार्य बालकृष्ण, स्वामी आत्मस्वरूप, जया किशारी, अक्षत गुप्ता का मार्गदर्शन मिलेगा.

इसके साथ ही प्रतिदिन शाम को होने वाले सांस्कृतिक समारोह में इंडियन ओशियन, प्रेम जोशुआ, ज्योति नूरान, नरेंद्र सिंह नेगी और उत्तराखंडी लोक नृत्यों की प्रस्तुति होगी.

अलग-अलग सत्रों में ग्रैंड मास्टर अक्षर, योगी अभिषेक सोती, योगिनी उषा माता, डॉ लक्ष्मी नारायण जोशी, डॉ अर्पिता नेगी, योगिनी उर्मिला पांडेय और मेघा चौधरी भी लैक्चर देंगी.

प्रतिदिन देश-विदेश के योगाचार्यों द्वारा साधकों और योग प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराये जाएंगे.

तीन दशक से लगातार चल रहा आयोजन

ऋषिकेश में तीन दशक से International Yoga Festival अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.

जीएमवीएन के एमडी विशाल मिश्रा ने बताया कि गत वर्ष आयोजन में 42 देशों के 890 विदेशी मेहमानों ने प्रतिभाग किया था,

इस बार यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है.

प्रतिभाग के लिए ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन भी पंजीकरण किए जा रहे हैं,

ऑनलाइन पंजीकरण https://gmvnonline.com पर किया जा सकता है.

उन्होंने बताया कि इस बार योग महोत्सव ग्रीन थीम पर आयोजित किया जा रहा है,

इसलिए महोत्सव से पहले और बाद में आयोजन स्थल और गंगा तट पर विशेष सफाई अभियान संचालित किया जाएगा.

मुख्यमंत्री का संदेश

“ऋषिकेश, सदियों से योग की भूमि रही है.

देश-विदेश के योग साधक इसीलिए ऋषिकेश खींचे चले आते हैं.

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के फिट इंडिया अभियान में भी योग की अहम भूमिका है.

इसलिए सरकार ऋषिकेश में योग गतविधियों को लोकप्रिय बनाने का प्रयास कर रही है.

अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव इसी दिशा में एक कदम है.”

— पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments