Monday, October 26, 2026
 dipr
HomePoliticsराजेंद्र तड़ियाल के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर डोईवाला चौक पर आतिशबाजी और...
 dipr

राजेंद्र तड़ियाल के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर डोईवाला चौक पर आतिशबाजी और ढ़ोल के साथ जोरदार स्वागत

 

देहरादून,10 मार्च 2025 myadmin : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज अपने संगठन के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई.

इसी क्रम में ऋषिकेश (परवादून) जिला अध्यक्ष के पद पर राजेंद्र तड़ियाल को नियुक्त किया गया है.

श्री तड़ियाल डोईवाला के बुल्लावाला ग्राम के निवासी हैं.

उनके नाम की घोषणा होते ही डोईवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी.

डोईवाला चौक पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अपने नए जिला अध्यक्ष का स्वागत ढोल, आतिशबाजी और जोरदार नारेबाजी के साथ किया.

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी.

मीडिया से बातचीत में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा, “मुझे पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर मैं अपने शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि वह भाजपा की रीति-नीति के अनुसार संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे.

तड़ियाल ने जोर देकर कहा, “कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ होते हैं। मैं प्रत्येक कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण मानते हुए सभी को अपने साथ लेकर संगठन में मजबूती के साथ कार्य करूंगा।”

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे,

जिनमें पूर्व राज्य मंत्री करण बोहरा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ईश्वर चंद्र अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, सोनू गोयल, सभासद ईश्वर रौथाण, हिमांशु राणा, परमिंदर सिंह बाउ, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सैनी,सुषमा चौधरी,ममता नयाल,चंदन जायसवाल, विशाल छेत्री, अवतार सिंह सैनी, सभासद विनीत राजपूत, जसविंदर सिंह डाल्ली, सभासद सुरेश सैनी, संपूर्णानंद थपलियाल, रामकिशन और मंगल सिंह रौथान प्रमुख रूप से शामिल थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments