Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडबास्केटबॉल फाइनल मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या
 dipr

बास्केटबॉल फाइनल मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या

देहरादून,2 फरवरी 2025 myadmin : रविवार को प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम के भागीरथी इनडोर हॉल में पुरुष वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच देखने पहुंची।

पंजाब और तमिलनाडु की टीमें पुरुष वर्ग के बास्केटबॉल के फाइनल में पहुंची थी। फाइनल में रोमांचक मुकाबले ने पंजाब ने तमिलनाडु को शिकस्त दी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने करीब डेढ़ घंटे तक यह मैच देखा

और उसके बाद विजेता टीमों को पदक वितरण किया।

खेल मंत्री ने इसके अलावा महिला वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को भी पदक पहनाए।

इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने रजत जयंती खेल परिसर के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्क्वैश प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को मेडल पहनाए और उन्हें जीत पर बधाई दी।

इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों का कहना था कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में उन्हें इंटरनेशनल लेवल की खेल व अन्य सुविधाएं मिली,

जिससे उन्हें बेहतर परफॉर्मेंस करने में मदद मिली।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आयोजन सुविधाओं को खिलाड़ियों से लगातार मिल रही सराहना यह दिखाती है

कि सरकार 38 वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन करने में सफल हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments