Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला में आवारा पशुओं का आतंक, किसानों की फसलें बर्बाद
 dipr

डोईवाला में आवारा पशुओं का आतंक, किसानों की फसलें बर्बाद

देहरादून,19 फरवरी 2025 myadmin : डोईवाला क्षेत्र के गांव सत्तीवाला, हंसुवाला और माधोवाला में आवारा पशुओं के आतंक से किसान परेशान हैं.

आवारा पशु उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं,

जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है.

सामाजिक कार्यकर्ता साकिर हुसैन ने बताया कि किसानों ने हाल ही में गेहूं की फसल बोई है,

जो अभी निकलनी शुरू ही हुई है.

आवारा पशुओं के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को नष्ट कर रहे हैं.

किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए कड़ाके की ठंड में रात-रात भर खेतों में जागना पड़ रहा है.

ठंड के कारण किसान बीमार भी हो रहे हैं.

आवारा पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं,

जिसमें लोग घायल हो रहे हैं.

हुसैन ने बताया कि आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है.

उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेजा जाए.

इस संबंध में, किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी को एक ज्ञापन सौंपा है.

अधिशासी अधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments