Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडस्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
 dipr

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

देहरादून,20 मार्च 2025 myadmin : Swami Rama Himalayan University (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट में आगामी 24 मार्च (सोमवार) को सातवें (सप्तम) दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है.

मुख्य अतिथि:

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसम दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे.

समारोह की भव्य तैयारियां:

एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि

विश्वविद्यालय के सातवें (सप्तम) दीक्षांत समारोह को भव्य व यादगार बनाने के लिए परिसर में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

24 मार्च को सुबह 11 बजे से दीक्षांत समारोह का शुभारंभ होगा.

डिग्री वितरण और सम्मान:

दीक्षांत समारोह में मेडिकल, पैरामेडिकल, नर्सिंग, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, योगा, बायोसाइंसेज व फार्मेसी कॉलेज के करीब 1000 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी.

साथ ही 39 टॉपर छात्र-छात्राओं को एकेडमिक अवॉर्ड, 01 छात्र को स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवॉर्ड

जबकि 21 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा.

पूर्व दीक्षांत समारोहों का महत्व:

अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि वर्ष 2016 में एसआरएचयू का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था,

जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बतौर मुख्य अतिथि समारोह की शोभा बढ़ाई थी.

इसी कड़ी में बीते वर्ष 2022 में आयोजित पंचम (पांचवें) दीक्षांत समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे.

छठे दीक्षांत समारोह में भी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसम मुख्य अतिथि शामिल हुए थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments