Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदुःखद : कार एक्सीडेंट में देहरादून में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर की मृत्यु
 dipr

दुःखद : कार एक्सीडेंट में देहरादून में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर की मृत्यु

देहरादून,23 मार्च 2025 myadmin : एक अत्यंत दुःखद घटनाक्रम में आज देहरादून में कार्यरत सब इंस्पेक्टर अरविंद डंगवाल (45) की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री डंगवाल अपने निवास स्थल अंजनीसैंण से ऑल्टो वाहन (UK07DA9856) से देहरादून जा रहे थे.

इस दौरान नरेंद्रनगर के पास हिंडोलाखाल सिलमण के निकट अपनी कार में वह अकेले सवार बताये जा रहे हैं,

जब उनकी कार अनियंत्रित होकर बगड़धार के पास लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी

पुलिस थाना नरेंद्रनगर द्वारा दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम को तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया.

मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर रोप की सहायता से 300 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो वाहन (UK07DA9856) तक पहुंच बनाई.

टीम ने अरविंद डंगवाल (पुत्र श्री द्वारिका प्रसाद, निवासी अंजनीसैन, थाना हिंडोलाखाल) के शव को वैकल्पिक मार्ग से होते हुए खाई से मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया.

श्री डंगवाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी.Local Intelligence Unit (LIU) Sub Inspector Arvind Dangwal died in a road accident in Narendra Nagar of Tehri Garhwal.

एक तेज तर्रार अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले सब इंस्पेक्टर डंगवाल की अचानक मृत्यु से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.

वह पूर्व में स्थानीय अभिसूचना इकाई के सब इंस्पेक्टर के तौर पर देहरादून के सेलाकुई में तैनात बताये जा रहे हैं.

अपुष्ट जानकारी के अनुसार वह वर्तमान में पुलिस विभाग के इंटेलिजेंस की स्पेशल ब्रांच में डाकपत्थर कार्यरत बताये जा रहे हैं .

अपनी सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित, उनके निधन से पुलिस विभाग ने एक समर्पित अधिकारी खो दिया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments