Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeडोईवाला बाजार में दर्जन भर दुकानों पर "संदिग्ध कुट्टू आटे" की हुई...
 dipr

डोईवाला बाजार में दर्जन भर दुकानों पर “संदिग्ध कुट्टू आटे” की हुई जांच

देहरादून,31 मार्च 2025 myadmin : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को डोईवाला बाजार का निरीक्षण किया.

Inspection after adulterated buckwheat flour food poisoning

इस दौरान संदिग्ध गुणवत्ता वाले खुले कुट्टू के आटे के नमूने जांच के लिए लिए गए.

यह कार्रवाई हाल ही में देहरादून में हुई Food Poisoning की घटना के बाद की गई है, जिसमें 100 से अधिक लोग प्रभावित हुए थे.

दर्जन भर दुकानों की जांच:

तहसीलदार डोईवाला और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश संतोष कुमार सिंह की टीम ने बाजार की एक दर्जन से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया.

दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे खुले कुट्टू के आटे की बजाय पैक्ड उत्पाद ही बेचें.

संदिग्ध नमूने लिए :

डोईवाला और ऋषिकेश के श्यामपुर गुमानीवाला क्षेत्र से तीन संदिग्ध कुट्टू के आटे के नमूने लैब जांच के लिए एकत्र किए गए.

Inspection after adulterated buckwheat flour food poisoning

फूड पॉइजनिंग का पूरा मामला

देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल और दून मेडिकल कॉलेज में 110 से अधिक मरीज भर्ती हैं.

दरअसल सहारनपुर से आपूर्ति किए गए कुट्टू के आटे में मिलावट की आशंका की वजह से लोगों में फ़ूड पोइज़निंग का मामला सामने आया है.

मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया:

Chief Minister Pushkar Singh Dhami ने अस्पताल में मरीजों से बात कर उनके इलाज की समीक्षा की.

उन्होंने दोषी दुकानों को सील करने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय करने को कहा.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments