Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला चीनी मिल ने गन्ना किसानों के लिए ₹755.82 लाख की पांचवीं...
 dipr

डोईवाला चीनी मिल ने गन्ना किसानों के लिए ₹755.82 लाख की पांचवीं किस्त की जारी

देहरादून,19 फरवरी 2025 myadmin : डोईवाला चीनी मिल ने आज गन्ना किसानों के लिए ₹755.82 लाख की पांचवीं किस्त जारी की है।

यह किस्त 3 जनवरी, 2025 से 14 जनवरी, 2025 तक मिल में आपूर्ति किए गए गन्ने के भुगतान के लिए है।

किश्त का वितरण इस प्रकार किया गया:

• सहकारी गन्ना विकास समिति, डोईवाला: ₹319.48 लाख
• देहरादून समिति: ₹182.03 लाख

• रूड़की समिति: ₹140.34 लाख
• ज्वालापुर समिति: ₹79.29 लाख

• पाँवटा वैली शुगर केन ग्रोवर्स समिति: ₹23.08 लाख
• लक्सर समिति: ₹9.26 लाख

• शाकुम्बरी शुगर केन ग्रोवर्स समिति: ₹2.34 लाख

अधिशासी निदेशक डी.पी. सिंह ने बताया कि इससे पहले चार किश्तों में कुल ₹3,270.78 लाख का भुगतान किया जा चुका है।

साथ ही, गन्ना समितियों और गन्ना विकास परिषद को ₹36.64 लाख का कमीशन भी जारी किया गया है।

मिल द्वारा अभी तक कुल रु0 40 करोड़ 26 लाख गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है।

किसानों से अपील

श्री सिंह ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे मिल में साफ-सुथरा, ताजा, और जड़ व अगोला रहित गन्ना आपूर्ति करें।

किसानों ने इस पहल पर उत्तराखंड राज्य सरकार और मिल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments