Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडअग्रवाल समाज बहिष्कार के बयान पर डोईवाला में व्यापारियों का आक्रोश, निकाला...
 dipr

अग्रवाल समाज बहिष्कार के बयान पर डोईवाला में व्यापारियों का आक्रोश, निकाला जुलूस

देहरादून,10 मार्च 2025 myadmin : उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) नेता आशुतोष नेगी द्वारा ऋषिकेश में अग्रवाल समाज के बहिष्कार के कथित बयान के विरोध में बीते रोज डोईवाला में व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया.

व्यापार मंडल डोईवाला के अध्यक्ष रमेश वासन के नेतृत्व में व्यापारियों ने डोईवाला चौक से थाना डोईवाला तक जुलूस निकाला.

और आशुतोष नेगी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

क्या है मामला ?

यह विरोध प्रदर्शन यूकेडी नेता आशुतोष नेगी के उस कथित बयान के बाद हुआ है,

जिसमें उन्होंने ऋषिकेश में अग्रवाल समाज के बहिष्कार का आह्वान किया था.

इस बयान से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया.

और उन्होंने इसके खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला किया.

व्यापारियों का प्रदर्शन:

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की,

जिनमें “आवाज दो हम एक हैं”,

“बोल व्यापारी हल्ला बोल”, “नहीं सहेंगे इनके कड़वे बोल”,

“संघर्ष से लड़ना सीखा संघर्ष हमारी गाथा है”,

“जो हमको छेड़ेगा हम व्यापारी उसको नहीं छोड़ेंगे”,

“प्रेम हमारी शान है प्रेम हमारा अभिमान है”

जैसे नारे शामिल थे.

व्यापारियों ने थाना डोईवाला पहुंचकर कोतवाली प्रभारी को आशुतोष नेगी और मोहित डिमरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग का ज्ञापन सौंपा.

व्यापार मंडल अध्यक्ष का बयान:

व्यापार संघ अध्यक्ष रमेश वासन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “आज हम सभी व्यापारी एकत्रित हुए जो कोई सामाजिक लोग इस किस्म की भावना फैला रहे हैं.

उनका हम विरोध करते हैं.

जबकि हमारा उत्तराखंड देवभूमि वाला प्रदेश कहा जाता है.

इसको इसी तरह रहने दिया जाए.

इसका माहौल खराब करने में जिसके नाम आए हैं.

उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।”

अन्य नेताओं के बयान:

पूर्व सपा जिला अध्यक्ष फुरकान ने आरोप लगाया कि आशुतोष नेगी और मोहित डिमरी ने व्यापार सभा के सभी लोगों के खिलाफ गलत टिप्पणी कर गाली दी है.

उन्होंने मांग की कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और 107, 116, 151 की कार्रवाई कर लीपापोती नहीं होनी चाहिए.

पूर्व सभासद अब्दुल कादिर ने कहा कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल हमेशा हर धर्म, वर्ग, समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले व्यक्ति हैं.

उन्होंने कहा कि “जो जुबान उनकी फिसल गई उसके लिए उन्होंने क्षमा याचना कर ली है.

उसके बावजूद इसको तूल दिया जा रहा है इसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं.

हम इस मामले में मंत्री जी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े हैं.”

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments