Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला में मेडिकल स्टोर कर्मचारियों के साथ मारपीट
 dipr

डोईवाला में मेडिकल स्टोर कर्मचारियों के साथ मारपीट

Dehradun,2 May 2025 (Rajneesh Pratap Singh Tez) : आज देर रात्रि डोईवाला के चौक बाजार पर स्थित एक मेडिकल स्टोर के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है

इस घटना में मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले दो कर्मचारी घायल हुए हैं

जिनका उपचार चल रहा है

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रात्रि डोईवाला के चौक बाजार पर स्थित अपोलो मेडिकल स्टोर का यह है मामला बताया जा रहा है

अपोलो मेडिकल स्टोर पर रानी पोखरी निवासी नयन और लक्ष्मण नाम के दो कर्मचारी कार्यरत हैं

जानकारी के अनुसार आज देर रात्रि कुछ युवक इस मेडिकल स्टोर पर पहुंचे

जहां इन दोनों कर्मचारियों के साथ कुछ युवकों के द्वारा मारपीट की गई है

इस मारपीट में इन दोनों मेडिकल स्टोर कर्मचारियों के कुछ चोट आई है

जिसे लेकर दोनों कर्मचारी उपचार लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला पहुंचे हैं

इस मामले में अभी तक किसी के द्वारा कोई लिखित तहरीर डोईवाला थाने में नहीं दी गई है

इस घटना की पूरी जानकारी अभी प्राप्त की जा रही है

यह घटना किस कारण से हुई अभी इसकी असल वजह स्पष्ट होनी बाकी है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments