Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार, तेज हवाओं के...
 dipr

प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। देहरादून समेत चार जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ऐसा ही हाल प्रदेश के अधिकतर जिले में कल (शुक्रवार) भी रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखा जाएगा। यही वजह है कि प्रदेश के पर्वतीय व मैदानी जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो चार मई तक प्रदेशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत मिलेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments