Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमसूरी वायरल वीडियो: चार धाम यात्रा,सुरक्षा और सत्यापन पर देहरादून पुलिस की...
 dipr

मसूरी वायरल वीडियो: चार धाम यात्रा,सुरक्षा और सत्यापन पर देहरादून पुलिस की सख्ती

देहरादून,30 अप्रैल 2025 myadmin : Chardham Yatra चार धाम यात्रा के दौरान बाहरी राज्यों से व्यापार करने या किराए पर रहने के लिए देहरादून आने वाले व्यक्तियों के लिए पुलिस ने सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।

गृह राज्य से सत्यापन न कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दून पुलिस बाहरी राज्यों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

हाल ही में मसूरी में हुई एक घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सत्यापन प्रक्रिया को और अधिक मजबूत किया है।

मसूरी घटना पर त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा का आश्वासन

वायरल वीडियो पर तत्काल संज्ञान और कार्रवाई:

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो,

जिसमें तीन युवकों द्वारा मसूरी के माल रोड पर सामान बेच रहे एक कश्मीरी युवक के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा था,

का एसएसपी देहरादून ने तत्काल संज्ञान लिया।

जांच में पता चला कि घटना 23 अप्रैल, 2025 की रात की है

और इस संबंध में थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

एसएसपी ने वीडियो में दिख रहे युवकों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

तीनों आरोपी युवक हिरासत में:

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे तीनों युवकों की पहचान कर उन्हें 25 अप्रैल, 2025 को हिरासत में ले लिया

और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

कश्मीरी व्यापारियों को सुरक्षा का आश्वासन:

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने क्षेत्राधिकारी मसूरी को मसूरी क्षेत्र में कश्मीरी मूल के व्यापारियों और अन्य लोगों से संपर्क कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करने के निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी मसूरी ने कश्मीरी मूल के व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें उनकी सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन दिया

और निश्चिंत होकर अपना व्यापार करने के लिए कहा।

मसूरी छोड़ने की खबरों पर एसएसपी की पहल:

एक राष्ट्रीय समाचार पत्र में मसूरी के 16 कश्मीरी शॉल विक्रेताओं द्वारा वापस जाने की खबर प्रकाशित होने पर एसएसपी देहरादून ने तत्काल संज्ञान लिया।

उन्होंने उनमें से दो व्यक्तियों से स्वयं बात की,

जिन्होंने बताया कि वे घूम-घूम कर शॉल बेचते हैं और अलग-अलग स्थानों पर जाते रहते हैं।

एसएसपी ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया और देहरादून वापस आकर अपना व्यापार शुरू करने के लिए कहा,

जिस पर उन्होंने जल्द ही वापस आने की बात कही।

एसएसपी देहरादून ने इस संबंध में एसएसपी कुपवाड़ा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी बात कर कश्मीरी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

मसूरी में बढ़ाई गई पुलिस गश्त:

मसूरी में कश्मीरी मूल के व्यक्तियों के निवास और व्यापारिक स्थलों पर पुलिस द्वारा गश्त बढ़ा दी गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

कश्मीरी व्यापारियों से संवाद, सुरक्षा का भरोसा:

मसूरी में व्यापार कर रहे कश्मीरी मूल के दुकानदारों, फेरी वालों और मजदूरों से पुलिस ने बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से मसूरी में शांतिपूर्वक अपना काम कर रहे हैं और उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है।

उन्होंने स्थानीय लोगों द्वारा परेशान किए जाने की बात से भी इनकार किया

और मसूरी से कश्मीरी मूल के व्यक्तियों के वापस जाने की कोई जानकारी होने से भी इंकार किया।

स्वाभाविक प्रतिक्रिया:

समस्त प्रकरण से ऐसा प्रतीत होता है कि घटना की जानकारी होने पर कुछ लोग स्वाभाविक रूप से एहतियात के तौर पर कश्मीर वापस चले गए।

चार धाम यात्रा के लिए सत्यापन अनिवार्य

वृहद सत्यापन अभियान:

वर्तमान में चार धाम यात्रा को देखते हुए जनपद पुलिस द्वारा पूरे जिले में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

यह अभियान मसूरी सहित सभी थाना क्षेत्रों में जारी है। बाहरी प्रदेशों से आकर जिले में रहने वाले किरायेदारों और फेरी वालों का पुलिस द्वारा सत्यापन किया जा रहा है।

बाहरी राज्यों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने गृह राज्य से सत्यापन कराना अनिवार्य है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments