Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडLachhiwala Toll हटाने को कांग्रेस ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय के बाहर...
 dipr

Lachhiwala Toll हटाने को कांग्रेस ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन

देहरादून,28 मार्च 2025 myadmin : कांग्रेस पार्टी ने आज Lachhiwala Toll Plaza के स्थानांतरण की तीव्र मांग की है,

जिसके पीछे सुरक्षा और यातायात संबंधी गंभीर चिंताएं हैं.

पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग के बसंत विहार कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया.

सुरक्षा चिंताएं और दुर्घटना का मुद्दा

कांग्रेस ने अपनी मांग में कहा कि 24 मार्च को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने टोल प्लाजा की वर्तमान स्थिति की पोल खोल दी है.

गौरव चौधरी ने बताया कि टोल प्लाजा का वर्तमान स्थान उतार पर है,

जहां भारी वाहन अपना नियंत्रण आसानी से खो सकते हैं.

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए टोल प्लाजा को तत्काल अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए.

टोल शुल्क और स्थानीय लोगों की समस्याएं

कांग्रेस ने 1 अप्रैल से प्रस्तावित टोल शुल्क में वृद्धि पर भी सवाल उठाए हैं.

प्रदर्शन में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और स्थानीय लोगों की समस्याओं को उजागर किया.

कांग्रेस का तर्क है कि Union Minister Nitin Gadkari केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 20 किलोमीटर तक टोल में छूट की घोषणा के बावजूद स्थानीय लोगों से अनुचित तरीके से टोल वसूला जा रहा है.

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल, पूर्व मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल, गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल, पार्षद रमेश कुमार मांगू, सोनू तिवारी, पियूष गौड, जितेंद्र कुमार, रणजीत सिंह, जिला अध्यक्ष पंचायत राज प्रकोष्ठ सागर मनवाल, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा, मोहित नेगी, पूर्व प्रधान राजवीर सिंह नेगी, सुनील दत्त, प्रकाश सिंह नेगी, वीरेंद्र थापा, माधव सिंह, रितेश क्षेत्री, विनीत प्रसाद बंटू, जीतू कुमार, प्रदीप रावत आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments