Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrime2 लाख 29 हजार की स्मैक सहित डोईवाला कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
 dipr

2 लाख 29 हजार की स्मैक सहित डोईवाला कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

देहरादून,28 मार्च 2025 myadmin : डोईवाला पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 7.63 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है.

इस स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 2.29 लाख रुपये है.

गिरफ्तार अभियुक्त मोनू मलिक उर्फ दिलशाद डोईवाला कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है

वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है.

अभियुक्त के खिलाफ डोईवाला और ऋषिकेश के थानों में मादक पदार्थों की तस्करी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं.

डोईवाला पुलिस को सूचना मिली थी कि सौंग नदी पुल के पास एक व्यक्ति स्मैक की तस्करी कर रहा है.

पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोनू मलिक को गिरफ्तार किया.

पुलिस की पूछताछ

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह डोईवाला और देहरादून में टैक्सी चलाता है और खुद भी नशे का आदी है.

वह वाहन चालकों, मजदूरों और कॉलेज के आसपास स्मैक बेचता था.

आपराधिक इतिहास अभियुक्त

01- मु.अ.स.-230/21 धारा -8/21NDPS ACT थाना डोईवाला
02- मु.अ.स.-162/22 धारा -8/21NDPS ACT थाना डोईवाला
03- मु.अ.स.-361/22 धारा -8/21/60 NDPS ACT थाना डोईवाला
04- मु.अ.स.-239/23 धारा -8/21/60 NDPS ACT थाना डोईवाला
05- मु.अ.स.-84/25 धारा -8/21 NDPS ACT थाना डोईवाला
06- मु.अ.स.-216/21 धारा -8/21/60 NDPS ACT थाना ऋषिकेश

गिरफ्तार अभियुक्त

अभियुक्त मोनू मलिक उर्फ दिलशाद पुत्र शकील अहमद निवासी मिस्सरवाला कोतवाली डोईवाला, देहरादून उम्र 40 वर्ष

बरामदगी

1-अवैध स्मैक- 07.63 ग्राम (अनुमानित कीमत करीब 229000/- )

पुलिस टीम कोतवाली डोईवाला

01- उ0नि0 राजनारायण व्यास
02- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
03- कानि0 रविन्द्र टम्टा
04- कानि0 वीर सिंह
05- कानि0 सोविन्द्र कुमार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments