Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचीनी मिल डोईवाला के ईडी को सरोपा और तलवार भेंट कर किया...
 dipr

चीनी मिल डोईवाला के ईडी को सरोपा और तलवार भेंट कर किया सम्मानित

देहरादून,21 मार्च 2025 myadmin : डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक को श्री गुरु सिंह सभा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विशेष समारोह में सम्मानित किया गया.

बीते रोज Doiwala Sugar Company Limited के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीनियर पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह को सम्मान स्वरूप सरोपा और तलवार भेंट की गई.

इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा डोईवाला के प्रधान सरदार गुरदीप सिंह ने कहा कि ईडी दिनेश प्रताप सिंह के प्रयासों से मृतप्राय और जर्जर हालत में बंद होने के कगार पर खड़ी डोईवाला चीनी मिल को एक नया जीवन मिला है.

उन्होंने बताया कि डोईवाला के सैकड़ों किसानों की आजीविका इस चीनी मिल से जुड़ी हुई है.

और इस मिल की बेहतरी में ही सभी किसानों का हित निहित है.

सरदार गुरदीप सिंह ने कहा कि डीपी सिंह द्वारा पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए चीनी मिल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया गया है.

समारोह में उपस्थित सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा ने भी इस बात पर जोर दिया कि डोईवाला के किसानों की आर्थिक स्थिति में चीनी मिल का बहुत बड़ा योगदान है और यहां के गन्ना किसान इस चीनी मिल पर निर्भर हैं.

सम्मान ग्रहण करते हुए अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया.

और कहा कि गन्ना किसानों के द्वारा उन पर जताए गए भरोसे से उन्हें कार्य करने की प्रेरणा मिलती है.

उन्होंने आश्वासन दिया कि वह चीनी मिल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूती के साथ निभाएंगे.

इस सम्मान समारोह में श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, शेरगढ़ से सरदार हरभजन सिंह, सरदार बलविंदर सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा और सरदार गुरदीप सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments