Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनडोईवाला के भानियावाला फ्लाईओवर पर रोड़ एक्सीडेंट,एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
 dipr

डोईवाला के भानियावाला फ्लाईओवर पर रोड़ एक्सीडेंट,एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

देहरादून,21 मार्च 2025 myadmin : बीते रोज डोईवाला के Bhaniyawala Flyover पर एक सड़क दुर्घटना हो गयी.

जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी.

घायल व्यक्ति की कोई पहचान नही हो पायी है .

Doiwala Bhaniyawala Flyover Accident

कब और कहां हुई दुर्घटना ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग 10:30 बजे भानियावाला फ्लाईओवर के ऊपर माउंट लिट्रा स्कूल के नजदीक एक रोड़ एक्सीडेंट हुआ.

हरिद्वार की ओर से एक व्यक्ति फ्लाईओवर पर देहरादून की दिशा में पैदल जा रहा था.

इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी.

इस टक्कर में राह चलते व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगी.

जिसकी वजह से उसके मुँह,कान और नाक से खून बहने लगा.

दुर्घटना की सूचना मिलने पर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एम्बुलेंस दुर्घटनास्थल पर पहुंची.

जिसके द्वारा घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लाया गया.

जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफेर कर दिया गया.

घायल की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी.

जिसे एम्बुलेंस से दून हॉस्पिटल,देहरादून में भर्ती कराया गया है.

घायल व्यक्ति के पास से कोई पहचान पत्र नही मिला है.

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments