Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनडोईवाला में "अतिक्रमण" के खिलाफ सख्त अभियान,नगर पालिका ने वसूला जुर्माना
 dipr

डोईवाला में “अतिक्रमण” के खिलाफ सख्त अभियान,नगर पालिका ने वसूला जुर्माना

देहरादून,21 मार्च 2025 myadmin : डोईवाला नगर पालिका परिषद ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए विशेष अभियान चलाया.

इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर अतिक्रमण को हटाकर यातायात को सुगम बनाना और पैदल चलने वालों के लिए जगह सुनिश्चित करना था.

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डोईवाला के आदेशानुसार,

20 मार्च 2025 को नगर पालिका की टीम ने डोईवाला नगर के भानियावाला, मिल रोड, और रेलवे स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया.

टीम में कर एवं राजस्व अधीक्षक रविंद्र सिंह पवार, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत, कर निरीक्षक विवेक राणा, शैलेंद्र गोसाई, सुरेंद्र, तापस और पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे.

अभियान के दौरान, नगर पालिका ने अतिक्रमण करने वालों से ₹4500 का जुर्माना वसूला और अतिक्रमण से संबंधित सामग्री भी जब्त की.

नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा

और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

यह अभियान डोईवाला नगर पालिका की शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है

नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़कों पर अतिक्रमण न करें

और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments