Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की शिष्टाचार...
 dipr

ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून,21 मार्च 2025 myadmin : ऋषिकेश विधायक एवं उत्तराखंड के पूर्व संसदीय कार्य, वित्त व शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नई दिल्ली में Loksabha Speaker ओम बिरला से महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट की.

इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.

डॉ. अग्रवाल ने श्री बिरला को उत्तराखंड की आगामी Chardham Yatra 2025 में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया.

गुरुवार को New Delhi में संपन्न हुई इस मुलाकात में डॉ. अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष को बाबा केदार की प्रतिमा प्रतीक स्वरूप भेंट की,

जो उत्तराखंड की पवित्र धार्मिक विरासत का प्रतिनिधित्व करती है

इस अवसर पर ओम बिरला ने डॉ. अग्रवाल द्वारा संसदीय कार्य मंत्री तथा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए किए गए उल्लेखनीय कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की.

बैठक में उत्तराखंड की पर्यटन क्षमता पर भी बातचीत हुई,

विशेषकर चार धाम यात्रा के संदर्भ में, जो राज्य की आर्थिकी और आध्यात्मिक पहचान दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

डॉ. अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष को बताया कि आगामी चार धाम यात्रा 2025 में विशेष आयोजन किए जाएंगे.

और उनकी उपस्थिति इस आयोजन को विशेष महत्व प्रदान करेगी.

लोकसभा अध्यक्ष ने निमंत्रण पर विचार करने का आश्वासन दिया.

और उत्तराखंड के विकास में सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments