Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकेन्द्रीय मंत्री शेखावत से मिले त्रिवेन्द्र सिंह रावत,अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी पर हुई चर्चा
 dipr

केन्द्रीय मंत्री शेखावत से मिले त्रिवेन्द्र सिंह रावत,अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी पर हुई चर्चा

देहरादून,21 मार्च 2025 myadmin : हरिद्वार सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की.

इस महत्वपूर्ण बैठक में हरिद्वार और पौड़ी क्षेत्र के धार्मिक-सांस्कृतिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई.

बैठक के दौरान सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष हरिद्वार में सती कुंड और पौड़ी में सीता सर्किट एवं सीता माता मंदिर, फलस्वाड़ी के विकास से संबंधित मुद्दे उठाए.

इन धार्मिक स्थलों के विकास से न केवल स्थानीय संस्कृति को संरक्षित किया जा सकेगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

इसी अवसर पर सांसद रावत ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को आगामी 29 एवं 30 मार्च 2025 को देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार और देवभूमि विकास संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में आमंत्रित किया.

यह संगोष्ठी सनातन संस्कृति विषय पर केंद्रित होगी और देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में आयोजित की जाएगी.

इस बैठक में उत्तराखंड के पौराणिक और धार्मिक स्थलों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया गया.

केंद्रीय मंत्री ने इन विकास प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी.

और अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने के निमंत्रण पर विचार करने का आश्वासन दिया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments