Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडआईआईटी रुड़की के इतिहास में पहली बार, यौन उत्पीड़न के आरोप में...
 dipr

आईआईटी रुड़की के इतिहास में पहली बार, यौन उत्पीड़न के आरोप में वरिष्ठ प्रोफेसर बर्खास्त

Roorkee ,8 मई 2025 myadmin : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के इतिहास में एक अभूतपूर्व घटना सामने आई है.

संस्थान ने यौन उत्पीड़न के एक गंभीर मामले में संलिप्त पाए जाने पर अपने एक वरिष्ठ प्रोफेसर को सेवा से बर्खास्त कर दिया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रबंध अध्ययन विभाग के 60 वर्षीय प्रोफेसर जिल्लुर रहमान को एक पीएचडी छात्रा द्वारा इस वर्ष जनवरी में दर्ज कराई गई यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद यह कठोर कार्रवाई झेलनी पड़ी है.

प्रोफेसर रहमान, जो प्रबंध अध्ययन विभाग के प्रमुख भी रह चुके थे

और मार्केटिंग मैनेजमेंट पढ़ाते थे,

उन्हें आंतरिक जांच के बाद बर्खास्त किया गया है

शिकायत दर्ज होने के बाद, संस्थान ने तुरंत मामले की जांच शुरू की

जांच प्रक्रिया में आरोपी प्रोफेसर को भी अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया

इसके बाद, मामले को बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के समक्ष रखा गया,

जिसकी हाल ही में हुई बैठक में प्रोफेसर को बर्खास्त करने की मंजूरी प्रदान की गई

इस घटना को संस्थान के इतिहास में पहला ऐसा मामला बताया है,

जब किसी फैकल्टी सदस्य को इस तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत बर्खास्त किया गया है

जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर रहमान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University) से पीएचडी धारक हैं.

और आईआईटी रुड़की में मार्केटिंग मैनेजमेंट के प्रोफेसर थे

यह कठोर कार्रवाई संस्थान के इस दृढ़ संकल्प को दर्शाती है.

कि वह अपने परिसर में एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments