Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,6 यात्रियों की मौत 1 घायल
 dipr

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,6 यात्रियों की मौत 1 घायल

उत्तरकाशी,8 मई 2025 myadmin : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक हेलीकाप्टर दुर्घटना हुई है.

इस दुर्घटना में 6 यात्रियों की मृत्यु हो गयी है जबकि एक यात्री घायल हुआ है.

आज सुबह लगभग 08:50 बजे गंगनानी क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई,

जब यात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस की SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) टीमें तत्काल घटनास्थल पर रवाना हो गईं

और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

भटवाड़ी पोस्ट से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के नेतृत्व में एक टीम और उजेली पोस्ट से उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में दूसरी टीम तेजी से दुर्घटनास्थल की ओर बढ़ी।

SDRF की भटवाड़ी टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है।

टीम ने तुरंत घटनास्थल पर बेस बनाया

और खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का था,

जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-OXF है।

यह हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान भर रहा था।

हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे।

दुर्भाग्यपूर्ण घटना के समय हेलीकॉप्टर में कुल 07 लोग सवार थे,

जिनमें 01 पायलट और 06 यात्री शामिल हैं।

SDRF की टीमें स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव इकाइयों के साथ मिलकर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

रेस्क्यू अपडेट:

घायल का विवरण:

मकतूर भास्कर, निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर, आंध्र प्रदेश, उम्र 51 वर्ष।

मृतकों का विवरण:

विजयलक्ष्मी रेड्डी सी, पत्नी चिरा, सुब्बा, निवासी गैलेरिया सेंट्रल एवेन्यू सोसाइटी लिमिटेड, पवई, मुंबई, महाराष्ट्र, उम्र 57 वर्ष।

रॉबिन सिंह, पुत्र रामकरण सिंह, निवासी 201 सरनम विला, प्रताप गंज विक्रमभोग, बड़ोदरा, फतेहगंज, गुजरात, उम्र 60 वर्ष (पायलट)।

राधा अग्रवाल, पत्नी रामचंद्र अग्रवाल, निवासी आलमगीरी गंज, बरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र 79 वर्ष।

रुचि अग्रवाल, निवासी 2504 ओडेसी2, हीरानंदानी गार्डन्स, पवई, मुंबई उपनगरीय, महाराष्ट्र, उम्र 56 वर्ष।

कला चंद्रकांत सोनी, पुत्री चंद्रकांत सोनी, निवासी ए – 103 गोल्डन ओक हाई स्ट्रीट डी मार्ट समोर, हीरानंदानी गार्डन्स, पवई, मुंबई, महाराष्ट्र, उम्र 61 वर्ष।

वेदांती, पत्नी एम. भास्कर, निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल, अनंतपुर, आंध्र प्रदेश, उम्र 48 वर्ष।

SDRF और अन्य बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments