Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeदेहरादून में नवरात्रि में कुट्टू के आटे से 90 लोग हुये बीमार,...
 dipr

देहरादून में नवरात्रि में कुट्टू के आटे से 90 लोग हुये बीमार, पुलिस की अपील – सतर्क रहें

देहरादून,31 मार्च 2025 myadmin : देहरादून में नवरात्रि के पावन अवसर पर, जहाँ श्रद्धालु भक्ति और उपवास में लीन हैं, वहीं एक चिंताजनक घटना सामने आई है.

कुट्टू के आटे का सेवन करने के बाद लगभग 90 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है.

इन सभी का कोरोनेशन और दून अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तत्काल जाँच शुरू की.

पुलिस द्वारा तत्काल उक्त प्रकरण का संज्ञान लिया गया तो जानकारी मिली.

कि विकास नगर क्षेत्र के लक्ष्मी ट्रेडर्स व शिवपाल चौहान निवासी विकासनगर जिसका शिमला बायपास पटेल नगर क्षेत्र में भी गोदाम है ।

उक्त स्टोर ने कुट्टू का आटा क्रय किया है

➡️अग्रवाल ट्रेड स्टोर दीपनगर

➡️लक्ष्मी स्टोर बंजारा वाला

➡️ संजय स्टोर करनपुर

➡️शर्मा स्टोर थाने से आगे रायपुर
केदारपुरम mdda कॉलोनी अग्रवाल ट्रेडर्स

कोहली ट्रेडर्स, दर्शनी गेट

उक्त विकासनगर,पटेलनगर, कोतवाली क्षेत्र से देहरादून के विभिन्न स्टोरों ,गोदामों में कुट्टू का आटा वितरित किया गया है.

पुलिस की अपील:

दून पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे विकासनगर, पटेलनगर और कोतवाली क्षेत्र के इन गोदामों या दुकानों से खरीदे गए कुट्टू के आटे का सेवन न करें।

किसी भी आटे का सेवन करने से पहले उसकी गुणवत्ता और प्रमाणिकता की जाँच अवश्य करें।

यह अपील देहरादून पुलिस द्वारा जनहित में जारी की गई है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments