Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनडोईवाला के माजरी में दर्दनाक हादसा, सिंचाई नहर में डूबने से 2...
 dipr

डोईवाला के माजरी में दर्दनाक हादसा, सिंचाई नहर में डूबने से 2 वर्षीय बच्चे की मौत

देहरादून,31 मार्च 2025 myadmin : डोईवाला के माजरी ग्रांट में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,

जहाँ एक 2 वर्षीय बच्चे की सिंचाई नहर में डूबने से मौत हो गई.

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

यह दुखद घटना आज सुबह लगभग 9:30 बजे घटी.

जानकारी के अनुसार, माजरी ग्रांट निवासी प्रवीण का 2 वर्षीय बेटा सक्षम अपने घर के पास खेलते समय अचानक सिंचाई नहर में गिर गया.

पानी के तेज़ बहाव के कारण वह लगभग 200 मीटर दूर तक बह गया.

खेत में काम कर रहे एक किसान ने बच्चे को पानी में बहते हुए देखा और तुरंत उसे बाहर निकाला

स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को तुरंत हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

मृतक सक्षम के पिता प्रवीण मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट तहसील के रहने वाले हैं

और माजरी ग्रांट में किराए के मकान में रहते हैं

स्थानीय पुलिस इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है

प्रवीण पेशे से एक ड्राइवर हैं

और उनकी पत्नी का नाम मनप्रीत है

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments