Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनहर्रावाला रेलवे फाटक के पास ट्रेन से अज्ञात व्यक्ति की मौत
 dipr

हर्रावाला रेलवे फाटक के पास ट्रेन से अज्ञात व्यक्ति की मौत

देहरादून12 फरवरी 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हर्रावाला रेलवे फाटक के पास आज एक दर्दनाक हादसा हुआ,

जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 112 कंट्रोल रूम देहरादून के माध्यम से सूचना मिली कि मियांवाला फाटक के पास एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है।

सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने हर्रावाला चौकी प्रभारी को मय फोर्स के घटनास्थल पर भेजा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि केके खंबा नंबर 71/4 के पास एक व्यक्ति, जिसकी उम्र लगभग 27-28 वर्ष है,

मियांवाला फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ गया है।

उक्त व्यक्ति की गर्दन पूरी तरह से कटकर शरीर से अलग हो गई थी

और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई थी।

आस-पास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी करने की कोशिश की गई,

लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।

मृतक के पास से कोई पहचान पत्र आदि भी नहीं मिला।

शव को 108 एंबुलेंस के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है।

शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण नियमानुसार 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया है।

पुलिस ने बताया कि निर्धारित अवधि में यदि शव की शिनाख्त नहीं होती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डोईवाला पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करते हुए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments