Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeविकासनगर में सरकारी सोलर प्लांट में तोड़फोड़, बॉबी पंवार समेत कई लोगों...
 dipr

विकासनगर में सरकारी सोलर प्लांट में तोड़फोड़, बॉबी पंवार समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज

देहरादून12 फरवरी 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : विकासनगर कोतवाली पुलिस ने सरकारी सोलर प्लांट में तोड़फोड़ कर राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में बॉबी पंवार और उनके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जीवनगढ़ निवासी मोहम्मद आजम,

जो कि पोचमपैड कंस्ट्रक्शन कंपनी डाकपत्थर विकासनगर देहरादून के प्रतिनिधि हैं,

ने विकासनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि 11 फरवरी को दोपहर लगभग 1 बजे बॉबी पंवार, पिंटू, अरविंद सागर, सियाराम और उनके अन्य साथियों ने डाकपत्थर विकासनगर स्थित पोचमपैड कंपनी के सोलर प्लांट पर अपनी अनुचित मांगों को लेकर तालाबंदी की

इन लोगों ने प्लांट के अंदर घुसकर सप्लाई बंद कर दी।

उन्होंने आइसोलेटर हटा दिया और प्लांट में तोड़फोड़ की,

जिससे सोलर प्लांट में ब्लास्ट हो गया

और प्लांट के 2 इन्वर्टर और स्टार्टर जलकर नष्ट हो गए।

शिकायतकर्ता के अनुसार, इस कृत्य से राज्य सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

शिकायत के आधार पर विकासनगर थाने में बॉबी पंवार, पिंटू, अरविंद सागर, सियाराम और उनके अन्य साथियों के खिलाफ धारा 189(2)/324(3) बीएनएस और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments