Wednesday, October 28, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट का श्यामपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 114 रोगियों...
 dipr

हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट का श्यामपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 114 रोगियों ने लिया लाभ

देहरादून 19 अप्रैल 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह ) : हिलमायन अस्पताल जौलीग्रांट के ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र गौहरीमाफी रायवाला की ओर से श्यामपुर क्षेत्र के निवासियों के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

यह शिविर श्यामपुर के बारात घर में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 114 रोगियों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और जांच का लाभ उठाया

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एचआईएमएस) के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।

कम्युनिटी मेडिसिन विभाग से डॉ. अभय श्रीवास्तव और डॉ. नेहा शर्मा, डेंटल सर्जरी से डॉ. रेनू परमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शीताभ शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रज्ञा, जनरल मेडिसिन से डॉ. तन्वी नागपाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सना गुप्ता, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि जिंदल और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नितेश गर्ग ने शिविर में आए हुए लगभग 114 रोगियों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी।

शिविर में पहुंचे रोगियों का पंजीकरण किया गया और उन्हें शुगर, बीपी, हिमोग्लोबिन सहित कई आवश्यक जांचें नि:शुल्क प्रदान की गईं।

इसके साथ ही, रोगियों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त में वितरित की गईं।

इस शिविर की एक विशेष बात यह रही कि फैमिली एडोपशन प्रोग्राम के अंतर्गत एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं भी ग्रामीण लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर तक लेकर आए।

शिविर के सफल संचालन में डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. निहारिका वर्मा, डॉ. चिराग जोशी, डॉ. अभिनव सेमवाल, डॉ. इप्स्तिा भूषण, ग्रेस अल्बर्ट, रीता भट्ट, हरिओम और आयुष ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments