Wednesday, October 28, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडइंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम: डोईवाला की माही ने लहराया परचम, प्राप्त की...
 dipr

इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम: डोईवाला की माही ने लहराया परचम, प्राप्त की 25वीं रैंक

देहरादून 19 अप्रैल 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह ) : आज घोषित हुए उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में डोईवाला की एक छात्रा, माही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में 25वां स्थान हासिल किया है.

बालिका वर्ग में उन्होंने 18वीं रैंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

माही, जो डोईवाला के गन्ना कृषक पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज की 12वीं कक्षा की छात्रा हैं, की इस उत्कृष्ट सफलता पर पूरे कॉलेज में खुशी का माहौल है.

कॉलेज के प्रबंधक मनोज नौटियाल और प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने माही को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है

प्रबंधक मनोज नौटियाल ने इस अवसर पर कहा कि कॉलेज शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.

यह उल्लेखनीय है कि माही के पिता, तिलकराम, एक टेलर हैं, जबकि उनकी माता, राजेश्वरी, एक गृहिणी हैं.

सीमित संसाधनों के बावजूद, माही ने अपनी मेहनत और लगन से 12वीं की परीक्षा में 92% अंक प्राप्त किए हैं.

वह डोईवाला के सुगर मिल रोड पर निवास करती हैं.

अपनी सफलता का श्रेय देते हुए माही ने बताया कि पब्लिक इंटर कॉलेज के साथ-साथ उनकी प्राइवेट ट्यूशन टीचर दुर्गा थपलियाल का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments