Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला में वकीलों का प्रदर्शन, यूसीसी और पेपरलेस रजिस्ट्री का विरोध
 dipr

डोईवाला में वकीलों का प्रदर्शन, यूसीसी और पेपरलेस रजिस्ट्री का विरोध

 

देहरादून,7 मार्च 2025 myadmin :  देहरादून, 7 मार्च 2025 (रजनीश प्रताप सिंह तेज): परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला ने उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू किए गए Uniform Civil Code (यूसीसी) और Paperless Registry का विरोध करते हुए उप जिलाधिकारी डोईवाला को ज्ञापन सौंपा.

एसोसिएशन का कहना है कि इन नई व्यवस्थाओं से वकीलों के काम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और सामाजिक ताने-बाने को भी नुकसान पहुंचेगा.

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट फूल सिंह वर्मा और सचिव मनोहर सिंह सैनी के नेतृत्व में वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढोंडियाल से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में यूसीसी के तहत ऑनलाइन शादी, वसीयत आदि और रजिस्ट्री को पेपरलेस करने की प्रक्रिया में वकीलों को बाहर किए जाने पर आपत्ति जताई गई है.

वकीलों में रोष:

एसोसिएशन का कहना है कि वर्तमान में बड़ी संख्या में वकील इन कार्यों से जुड़े हुए हैं और नई व्यवस्था से वे बेरोजगार हो जाएंगे.

5 मार्च को गढ़वाल मंडल के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य और उपाध्यक्ष की बैठक में यूसीसी और पेपरलेस रजिस्ट्री के दुष्प्रभावों पर चर्चा हुई थी.

कार्य बहिष्कार का ऐलान:

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 7 मार्च से वकील रजिस्ट्रार, तहसील, उप जिलाधिकारी, राजस्व विभाग के कार्यालय और राजस्व न्यायालय के न्यायिक कार्यों से पूर्णतः विरत रहेंगे.

वकीलों का कहना है कि इन प्रक्रियाओं से सामाजिक ताना-बाना छिन्न-भिन्न होगा और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

मांगें:

एसोसिएशन ने सरकार से यूसीसी और पेपरलेस रजिस्ट्री के निर्णयों को वापस लेने और शादी, वसीयत और रजिस्ट्री के कार्यों को पहले की तरह संचालित करने की मांग की है.

ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा, सचिव मनोहर सिंह सैनी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा और कोषाध्यक्ष अतुल कुमार लोधी सहित कई वकील शामिल थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments