Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदुःखद : पुलिस लाइन देहरादून में कांस्टेबल राजेश कुमार का आकस्मिक निधन
 dipr

दुःखद : पुलिस लाइन देहरादून में कांस्टेबल राजेश कुमार का आकस्मिक निधन

 

देहरादून,7 मार्च 2025 myadmin : देहरादून पुलिस लाइन में आज उस समय शोक की लहर दौड़ गई,

जब कांस्टेबल राजेश कुमार का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए,

दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

स्वर्गीय राजेश कुमार, श्री आशाराम जी के पुत्र, मूल रूप से ग्राम सांतरशाह, डाकघर पंतजलि योगपीठ, जनपद हरिद्वार के निवासी थे.

उन्होंने वर्ष 2007 में पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं शुरू की थीं.

उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं,

जो वर्तमान में हरिद्वार में रहते हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल राजेश कुमार को एक समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में याद किया

उन्होंने कहा कि उनका अचानक जाना पुलिस विभाग के लिए एक बड़ी क्षति है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments